बुधनी टाईम्स

 

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम-


   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री श्रीकांत बनोठ एवं लोकसभा निर्वाचन-2019 के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व स्वीप के जिला समन्वयक श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशन में ग्राम रानी बड़ोद ‘‘चौपाल में चर्चा‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौपाल में उपस्थित महिला एवं पुरूष मतदाताओं को निर्वाचन की प्रक्रिया वीवीपीएटी, ईव्हीएम मशीन के संबंध में जानकारी दी गई। ग्राम के सभी मतदाताओं द्वारा शपथ ली गई कि हम ग्राम के सभी मतदाता 19 मई 2019 को शतप्रतिशत मतदान करेंगे। 








   इसी प्रकार ग्राम अवंतिपुर में महिलाओं बच्चों एवं ग्राम के गणमान्य मतदाताओं द्वारा रैली निकालकर लोकसभा निर्वाचन-2019 में मतदान में भाग लेने की ग्रामवासियों से अपील की। 
   कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास शाजापुर द्वारा किया जा रहा है तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं का आभार परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों द्वारा व्यक्त किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

Top