बुधनी टाईम्स

 

6 लाख 28 हजार 820 रूपये का जुर्माना 
लोकसभा निर्वाचन-2019 के दौरान अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। 21 जनवरी 2019 से 10 अप्रैल 2019 तक परिवहन कार्यालय द्वारा कुल 1352 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 6 लाख 28 हजार 820 रूपये का जुर्माना किया गया। 









    जिला परिवहन अधिकारी श्री सुनील राय सक्सेना ने बताया कि परिवहन विभाग एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त कार्यवाही में अब तक 145 वाहनों से हूंटर, सायरन, बैनर, पोस्टर आदि हटाए और 81 हजार रूपये का जुर्माना किया गया। इसी तरह 1207 वाहनों पर अन्य कार्यवाही करते हुए 5 लाख 47 हजार 820 रूपये इस प्रकार कुल 1352 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 6 लाख 28 हजार 820 रूपये का जुर्माना किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

Top