बुधनी टाईम्स

 



व्यय प्रेक्षक ने ली सहायक व्यय प्रेक्षको की बैठक -


लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय क्षेत्र-21 के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री एस.एस. राठी आईआरएस ने आज शाजापुर में संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आगर, शाजापुर, शुजालपुर एवं कालापील के लिए नियुक्त किए गए सहायक व्यय प्रेक्षको की बैठक ली। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी संसदीय क्षेत्र-21 तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री श्रीकांत बनोठ, जिला पंचायत सीईओ श्री क्षितिज सिंघल, अपर कलेक्टर श्री नवीत धुर्वे,एआरओ आगर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, कालापीपल श्री वी.पी.सिंह, जिला व्यय नोडल अधिकारी एवं कोषालय अधिकारी श्री आर.बी. धाकड़, सहायक व्यय प्रेक्षक आगर श्री निलेश सिंह, शाजापुर श्री आर.के. सुरेला, शुजालपुर श्री मोहित पटेल, कालापीपल श्री योगेन्द्र सिंह राणा भी उपस्थित थे।
    बैठक में व्यय प्रेक्षक श्री राठी ने एफएसटी एवं एसएसटी को कड़ाई से चैकिंग करने के लिए कहा। इस अवसर पर उन्होंने जिले में हुई कार्रवाई की जानकारी भी ली।   










एक टिप्पणी भेजें

Top