यूथ चला बूथ कार्यक्रम का आयोजन -
मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत पंचायत भवन दुपाड़ा में एनआरएलएम द्वारा यूथ चला बूथ कार्यक्रम का आयोजन गया, जिसमे पहली बार लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने वाले ग्राम व ग्राम के आसपास के युवाओं को जागरुक किया गया। युवाओं को मतदान प्रणाली, मतदान में प्रयुक्त होने वाले दस्तावेजां, सीविजिल एप की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित युवाओं को निष्पक्ष, बिना भय, बिना किसी प्रलोभन के सही उमीदवार को मतदान करने व अपने अपने क्षेत्र के समस्त 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करने शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर एनआरएलएम जिला प्रबंधक बलवंत सितोले, ब्लाक प्रबंधक ब्रजराज सिंह चौहान ग्राम सचिव श्री शर्मा जी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें