
लोकसभा निर्वाचन-2019 के दौरान उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले व्यय पर नजर रखने के लिए गठित लेखा टीम जिसमें सहायक व्यय लेखा परिवेक्षक, वीडियो सर्विलांस टीम, एवं लेखांकन से जुड़े दलों के सदस्यों को आज कोषालय अधिकारी श्री आर. बी. धाकड़ ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में सभी को अपने-अपने कार्यो से अवगत कराया गया। 22 अप्रैल से नामांकन प्राप्त करने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उमीदवारों के व्यय पर निगरानी शुरू हो जायेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ संभागीय लेखा अधिकारी श्री संजय कुमार, श्री आर.के. सुरेला सहित विभिन्न दलों के सदस्य मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें