बुधनी टाईम्स

 

 उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण हेतु उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के सावधानों के तहत उपभोक्ताओं को अधिकारों की जानकारी देने एवं समस्याओं के निराकरण हेतु 24 दिसम्बर 2017 को दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय पर मार्केटिंग सोसायटी टंकी चौराहा बेरछा रोड में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया जाएगा। 
   कलेक्टर श्री श्रीकांत बनोठ ने खाद्य एवं औषधी प्रशासन, दूरसंचार, विद्युत वितरण कंपनी, नाप तौल एवं आपूर्ति विभाग को स्टॉल लगाने के निर्देश दिए है। साथ ही सभी गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंप संचालकों को भी स्टॉल लगाने के लिए कहा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

Top