बुधनी टाईम्स
शुजालपुर
शनिवार को जिला मुख्यालय शाजापुर तथा तहसील मुख्यालय शुजालपुर, आगर, सुसनेर, नलखेड़ा के न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1079 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा तीन करोड़ 5 लाख 98 हजार 908 रूपए के अवार्ड पारित किए गए।
आज प्रातः जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने मॉ सरस्वती एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभांरभ किया। इस अवसर पर न्यायाधीशगण श्री संजीव कुमार सरैया, श्री दीपक कुमार पाण्डेय, श्री अखिलेश कुमार, श्रीमती प्रीति सिंह, श्री आलोक प्रताप सिंह, श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती सपना पटवा, ऊषाकान्ता बैरागी एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी कु. सुरभि सिंह, अध्यक्ष अभिभाषक संघ शाजापुर श्री नरेन्द्र तिवारी, सचिव श्री इन्द्रसिंह गामी, कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
लोक अदालत में प्रीलिटीगेशन के 10031 प्रकरणों पर रखे गये जिसमें से 638 प्रकरणों का निराकरण करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में 43 लाख 98 हजार 105 रूपए के अवार्ड पारित किए गए। प्रीलिटीगेशन के प्रकरणों में कुल 1018 व्यक्ति लाभांवित हुए। प्रीलिटीगेशन प्रकरणों में बैंक वसूली के 5406 रखे गये जिसमें 123 प्रकरणों का निराकरण हुआ। इसमें 147 व्यक्ति लाभांवित हुए तथा 19 लाख 86 हजार 849 रूपए के अवार्ड पारित हुए। इसी तरह विद्युत विभाग के 2610 प्रकरण रखे गये तथा 156 प्रकरणों का निराकरण हुआ और 8 लाख 17 हजार 394 रूपए के अवार्ड पारित हुए। विद्युत विभाग के प्रकरणों में 147 व्यक्ति लाभांवित हुए। नल जल के 1741 रखे गये जिसमें से 334 प्रकरणों का निराकरण हुआ निराकृत प्रकरणों से 353 व्यक्ति लाभांवित हुए और 15 लाख 16 हजार 782 रूपए के अवार्ड पारित हुए। इसके अलावा 274 अन्य प्रकरणों पर भी विचार किया जाकर 638 प्रकरणों का निराकरण हुआ और 77 हजार 80 रूपए के अवार्ड पारित किए गए। इसमें 50 व्यक्ति लाभांवित हुए।

इसी तरह न्यायालयीन प्रकरणों में 4276 रखे गये जिसमें से 441 प्रकरणों का निराकरण किया जाकर 1018 व्यक्ति लाभांवित हुए। न्यायालयीन प्रकरणों में दो करोड़ 62 लाख 803 रूपए के अवार्ड पारित हुए।इस तरह नेशनल लोक अदालत में आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, प्री-लिटीगेशन प्रकरण, निगोशिएबल इस्टूमेंट एक्ट के अंतर्गत चैक बाउन्स प्रकरण, भू-अर्जन अधिनियम, कुटुंब न्यायालय आदि के प्रकरणों का निराकरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें