नगर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आने जाने तथा अन्य जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो स्टेशन मास्टर जानकारी दे देते हैं लेकिन कई बार जानकारी नहीं दिए जाने के कारण यात्रियों को ट्रेन से संबंधित जानकारी नहीं मिल पाती। पूर्व में रेलवे के डीआरएम के दौरे के समय लोगों ने इस समस्या से उनको अवगत कराया था। लेकिन इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस बारे में अभिभाषक सदाशिव यादव का कहना है कि सबसे अधिक दिक्कत सिटी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आती है। क्योंकि स्टेशन से सिटी की दूरी 4 किमी होने के कारण कई बार यात्रियों को ट्रेनों के ज्यादा लेट होने के कारण वापस जाना पड़ता है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां पर पूछताछ केंद्र शुरू किया जाना चाहिए।
किसाेनी स्टेशन पर ढाई घंटे देरी से आई पैसेंजर
रंथभंवर |गांव के किसाेनी स्टेशन से उज्जैन जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करते हैं। मंगलवार को भाेपाल उज्जैन पैसेंजर 59320 ट्रेन ढाई घंटे देरी से आई। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन ट्रेन देरी से आती है। सुबह 9.18 बजे आने वाली ट्रेन दोपहर 12 बजे पहुंची। क्षेत्रवासियों की मांग है कि ट्रेन को समय पर किया जाना चाहिए। देरी से आने से यात्रियों को दिक्कतें होती है। ट्रेन लगातार तीन दिन से दो घंटे देरी से चल रही है।


एक टिप्पणी भेजें