शरीर की दुर्गंध कम करने के लिए बाज़ार में तरह- तरह के प्रोडक्ट्स हैं. लेकिन पैरों से आने वाली बदबू को दूर करने के उपाय बहुत कम हैं. ऐसे में कई बार हमें दूसरे लोगों के सामने जूते उतराने में भी शर्मिंदगी उठानी पड़ जाती है.
पैरों में आने वाली इस बदबू को ब्रोमिहाइड्रोसिस कहते हैं. ये समस्या ज्यादातर उन लोगों को होती हैं जिनके पैरों का पसीना सूख नहीं पाता है. जब ये पसीना बैक्टीरिया के सम्पर्क में आता है तो पैरों से बदबू आने लगती है. पैरों की बदबू एक आम समस्या है, लेकिन इस समस्या का समाधान भी है जो हम घर बैठे-बैठे भी कर सकते हैं.
उपाय :
1 . बेकिंग सोडा :बेकिंग सोडा पैरों से आने वाली बदबू को दूर करने का एक कारगर उपाय है. बेकिंग सोडा पसीने के pH लेवल को सामान्य रखता है. इसकी मदद से बैक्टीरिया को नियंत्रित रखा जा सकता है. इसके लिए आप थोड़े से गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा घोल लें. इस घोल में बीस मिनट तक पैर डुबोये रखें. ऐसा आप दो तीन दिन में एक बार जरूर करें. थोड़े ही दिन में पैरों की बदबू में फर्क मिलेगा.
2 . लैवेंडर ऑयल :
लैवेंडर ऑयल से न सिर्फ अच्छी खुशबू आती है बल्कि यह बैक्टीरिया को खत्म करने में भी काम आता है. इस तेल में एंटी फंगल गुण होते हैं जिससे हमारे पैरों की बदबू कम हो जाती है. आप हल्के गर्म पानी में लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदे डालकर पैर डुबो कर बैठ जाएं. सप्ताह में तीन बार ऐसा करें.
3 . फिटकरी :
फिटकरी में एंटी-सेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जिनकी वजह से बैक्टीरिया दूर किया जा सकता है. थोड़े से पानी में एक चम्मच फिटकरी डालें. अब इस पानी से पैर धोएं. कुछ दिन ऐसा करने से पैरों की बदबू आसानी से दूर होने लगेगी.
4 .ब्लैक टी बैग्स :
ब्लैक टी में टैनिक एसिड होता है. जिससे पैरों के बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया को आसानी से खत्म किया जा सकता है. पैरों की बदबू को दूर करने आप थोड़े से गर्म पानी में चार-पांच ब्लैक टी बैग्स डाल दें. दस मिनट में बैग्स निकाल कर अलग रख दें. अब इस पानी में अपने पैरो को भिगो दें. कम से कम 20 मिनट तक पैरो को इसी पानी में रहने दें.
5 . पैरों की रखें साफ़ :
सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने जूतों और मोज़ो को साफ रखें. जूतों और मोजों को साफ रखने से पैरों से आने वाली बदबू को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं. हर दिन जुराबें धोएं. जूतों के अंदर थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा ड़ाले. इससे आपके जूतों से आ रही दुर्गंध कम होगी.





एक टिप्पणी भेजें