कॉमेडी के बेताज बादशाह कपिल शर्मा इन दिनों जमकर सुर्ख़ियों में हैं. वहीं बीते कल उनके शो में मशहूर शायर डॉक्टर राहत इंदौरी नजर आए और उनके साथ शो में कवि प्रोफेसर अशोक चक्रधर ने भी शिरकत की. वहीं इस दौरान अशोक चक्रधर ने प्रोफेशनल और पर्सनल करियर के बारे में बातें कीं और कई ऐसी बातें भी बताई जो हैरान क्र देने वाली रहीं. शो के दौरान अशोक ने बताया कि ''अपने घर में सिर्फ वे ही कवि नहीं हैं. उनके अलावा उनकी वाइफ और उनके ससुर भी बड़े साहित्यकार हैं.''
Baatein mazedaar toh hongi hi par samajhdaar bhi hongi! Dekhiye #TheKapilSharmaShow, aaj raat 9:30 baje sirf Sony par. @KapilSharmaK9 @kikusharda @haanjichandan @Krushna_KAS @bharti_lalli @sumona24 @RochelleMRao @apshaha @Banijayasia
36 people are talking about this
वहीं आगे शो में मिलने वाली पेमेंट के बारे में बात करते हुए अशोक ने कहा- ''कभी कभी तो उन्हें अच्छी पेमेंट मिलती है मगर कभी-कभी ऐसा नहीं होता है. कुछ प्रोग्राम में आलम ये होता है कि खातिरदारी तो खूब अच्छी होती है मगर शो खत्म होने के बाद पेमेंट किए बिना संचालक भाग जाते हैं.'' वहीं कपिल के शो के दौरान कपिल शर्मा ने भी राहत इंदौरी से ढेर सारे सवाल किए और कपिल शर्मा ने शायर से पूछा कि ''वे इस उम्र में भी रोमांटिक शायरियां कैसे लिख लेते हैं. उनकी रोमांटिक इंस्पिरेशन क्या है.''
इसका जवाब देते हुए राहत ने कहा- ''आदमी बूढ़ा दिमाग से होता है, दिल से नहीं.'' इसके अलावा कपिल शर्मा ने राहत इंदौरी से पूछा कि ''क्या जिस तरह आपकी एक शायरी की लाइन है''- ''आसमां लाए हो, लाओ, जमीं पर रख दो, क्या आपकी वाइफ भी पूछती हैं कैश लाए हो, तो कपबोर्ड में रख दो.'' आप सभी को बता दें कि कपिल शर्मा शो में बीते हफ्ते कंगना रनौत भी आई थीं और वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के प्रमोशन के सिलसिले से पहुंची थीं.

एक टिप्पणी भेजें