बुधनी टाईम्स

 

अगर आप भी कान में लगे ईयरफोन को मुंह में दबाकर बात करते हैं तो ये खबर आपको परेशान कर सकती है. थाइलैंड के चोनबुरी प्रांत में रहने वाले एक शख्‍स की मौत इस कारण से हो गई क्‍योंकि वो फोन चार्जिंग पर लगाकर ईयर फोन पर बात कर रहा था. सुबह जब मकान मालिक घर पहुंचा तो शख्‍स को बिस्‍तर पर मृत पाया.
थाइलैंड के चोनबुरी प्रांत में रहने वाला 24 साल का क्रिट्सडा सुपोल रात में मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर किसी से बात कर रहा था. बात करने के दौरान उसने ईयरफोन के स्‍पीकर को अपने मुंह से दबा रखा था. इसी दौरान उसे जोर का झटका लगा और उसकी मौत हो गई. पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक क्रिट्सडा की मौत करंट लगने से हुई थी. पुलिस को बिस्‍तर से जो बॉडी मिली है उसे देखने पर पाया गया कि क्रिट्सडा के कान में ईयरफोन लगा हुआ था. पुलिस ने बताया कि झटका इतना तेज था कि उसके कान में लगे ईयरफोन से उसके कान का कुछ हिस्सा भी जल गया

एक टिप्पणी भेजें

Top