शिवराज सिंह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'सर्दी, खाँसी न मलेरिया हुआ, ये गया यारों इसको रॉफेलेरिया हुआ!
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने प्रशंसकों के बीच 'मामा' के नाम से चर्चित शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) एक बार फिर चर्चा में हैं. राफेल सौदे पर द हिंदू की रिपोर्ट के बाद मचे सियासी बवाल के बीच शिवराज सिंह चौहान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधा है. शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chouhan) ने विपक्ष पर तंज कसते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'सर्दी, खाँसी न मलेरिया हुआ,
ये गया यारों इसको रॉफेलेरिया हुआ!'. शुक्रवार की रात करीब पौने 11 बजे किया गया शिवराज का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. लोग अपने-अपने तरीके से इसके मायने निकाल रहे हैं. आपको बता दें कि एक दिन पहले ही राफेल डील पर द हिंदू की रिपोर्ट सामने आने के बाद यह मामला फिर गरमा गया है और कांग्रेस को इस मामले में सत्तारूढ़ बीजेपी को घेरने का एक और मौका मिल गया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने द हिंदू की रिपोर्ट से साफ है कि हमारी बात सच साबित हुई. पीएम मोदी खुद इस मामले में बात कर रहे थे और वे घोटाले में शामिल हैं.




एक टिप्पणी भेजें