बुधनी टाईम्स

 

मध्य प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीफ जवानो के परिवाारो को  7.5 करोड़ रुपये दान किए। जनसंपर्क विभाग के अनुसार राज्य पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीके सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को चेक प्रदान किया।





 सूत्रों के अनुसार ये फंड पुलिस ने अपने वेतन से दिया है। गत 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले मे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

एक टिप्पणी भेजें

Top