लंदन बच्चों की मासूमियत से हर कोई वाकिफ है। बच्चों की शरारत में भी मासूमियत छिपी रहती है। लेकिन कई मौकों पर ये बच्चे बड़ों की मदद भी करते हैं। ऐसा ही एक मामला पिछले साल सामने आया था, जब हेलिकॉप्टर से एक शातिर अपराधी का पीछा कर रहे पुलिस वालों की मदद छः से बारह साल के बच्चों ने की थी। अचानक पड़ी जमीन पर लेटे बच्चों पर नजर...
लंदन से कुछ ही दूर पर बसे सुर्रे काउंटी में एक खूंखार अपराधी भागते हुए पहुंचा था। पुलिस हेलिकॉप्टर से उसका पीछा कर रही थी, लेकिन अचानक अपराधी उनकी नजरों से ओझल हो गया। वहीं खेल रहे कुछ बच्चों ने अपराधी को छिपते हुए देख दिया था। ये बच्चे नीचे खेल रहे थे। उन्होंने हाथ से इशारा कर पुलिस का ध्यान अपराधी की तरफ करने की कोशिश भी की। लेकिन काफी उंचाई पर होने की वजह से पुलिस समझ नहीं पाई। तभी बच्चों के दिमाग में एक ब्रिलियंट आइडिया आया। सारे बच्चे जमीन पर उस दिशा में तीर का निशान बनाकर लेट गए। पहले जब पुलिस की नजर बच्चों पर पड़ी तो वो हैरान हो गए कि बच्चे ऐसे बीच मैदान में क्यों लेटे हैं। लेकिन ध्यान से देखने पर उन्हें अहसास हुआ कि ये बच्चे एक खास दिशा की तरफ उनका ध्यान खींचना चाहते हैं। बच्चों ने जमीन पर लेट कर तीर का निशान बनाया था। इस तीर का सिरा उस दिशा की तरफ था, जहां बच्चों ने अपराधी को छिपते हुए देखा था। पुलिस ने तुरंत उस दिशा की तरफ जाकर जांच की और अपराधी को पकड़ लिया। इस तरह छोटे बच्चों की सुझबुझ से अपराधी पकड़ा गया था। बाद में कई मीडिया वालों ने इस खबर को प्रकाशित करते हुए बच्चों की समझदारी की तारीफ की थी।

एक टिप्पणी भेजें