बुधनी टाईम्स sjp
शांति समिति
की बैठक सम्पन्न
|
गणेश उत्सव, डोल ग्यारस एवं इदुज्जुहा के त्यौहारों को देखते
हुए आज सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक में कलेक्ट
र श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने
शांति समिति के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे आमजनता को गणेश उत्सव के दौरान पीओपी
एवं केमिकल से बनी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना नहीं करने के लिए जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि पीओपी एवं केमिकल से बनी प्रतिमाओं से पर्यावरण को क्षति पहुंचती
है। इसलिए सभी श्रद्धालु मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करें। इस अवसर
पर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सीसीबी अध्यक्ष श्री शिवनारायण
पाटीदार सहित समिति सदस्यगण उपस्थित थे। |
कलेक्टर श्रीमती श्रीवास्तव ने सदस्यों के माध्यम से आम जनता से आव्हान किया कि शाजापुर जिला जलअभावग्रस्त है। बूंद-बूंद पानी का उपयोग करना आवश्यक हो गया है। साथ ही नदी, तालाबों में भी पानी नहीं है। इसलिए घर-घर में स्थापित की गई छोटी गणेश प्रतिमाओं को घर में ही पानी के पात्र में विसर्जित करें। बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए स्थानीय निकाय द्वारा तैयार किए गए कृत्रिम कुण्ड का उपयोग करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी के समन्वय से आने वाले त्यौहार शांति पूर्वक एवं सद्भावना के साथ मनाए। पुलिस अधीक्षक श्री चौहान ने कहा कि सार्वजनिक गणेश स्थापना पण्डालों पर सुरक्षा की दृष्टि से आयोजक वालेंटियर्स रखें। सभी स्थलों की वीडियों ग्राफी कराए। सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमाओं की स्थापना के दौरान ध्यान रखें कि आम जनता को आवागमन में तकलीफ न हो। जुलूसों आदि में किसी भी प्रकार के हथियारों को लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्रमों का आयोजन शांति एवं हिंसा रहित हो यह सुनिश्चित करने की जवाबदारी आयोजक एवं संस्था की होगी। किसी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण न हो इसकी जवाबदारी भी आयोजक की रहेगी। जुलूस एवं अन्य प्रकार के आयोजन के पूर्व सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेना आवश्यक है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री पुरूषोत्तम चन्द्रवंशी एवं श्री बालकृष्ण चतुर्वेदी ने नगर की यातायात व्यवस्था सुधार करने के बारे में सुझाव दिए। इसी तरह श्री बाबूखॉ खरखरे ने इदुज्जुहा एवं श्री मनीष सोनी ने गणेश उत्सव, हरतालिका तीज, डोल ग्यारस आदि पर्व के बारे में विस्तार से बताया। शहर काजी प्रतिनिधि ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही श्री गोविन्द सोनी ने सार्वजनिक नलों से बहते व्यर्थ पानी के रोकथाम के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कलेक्टर ने कहा कि प्राप्त सुझावों पर अमल एवं यातायात व्यवस्था हेतु पृथक से नागरिकों की बैठक बुलाकर चर्चा करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें