जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर भरोसा किस पर किया जाए। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सामने आया है। जिसमें एक पुलिस वाला चोरी करता नज़र आ रहा है। कहां का है वीडियो...
यह वीडियो राजगढ़ जिले के खिलचीपुर मेन मार्केट सर्राफा बाजार का बताया जा रहा है।
- यहां रात की गश्त के दौरान एक पुलिसकर्मी दूध का पैकेट चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया।
- 40 सेकंड के वीडियो में पुलिसकर्मी गश्त करते हुए एक दुकान पर दूध की कैरेट के पास पहुंचता है।
- फिर आसपास नज़र दौड़ा कर दूध का पैकेट चुराकर रफू-चक्कर हो जाता है।
रोज चोरी होता है दूध...
- खिलचीपुर सर्राफा बाजार में सौरभ दूध डेरी की एक दुकान में रोज दूध के पैकेट अक्सर गिनती से कम मिलते थे। दुकानदार को चोरी का शक होने पर उसने दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाया। जब दुकानदार ने सीसीटीवी चेक किया तो यह देख कर हैरान रह गया कि पुलिसकर्मी ही उसकी दुकान से दूध चुराता है।



एक टिप्पणी भेजें